जिला प्रशासन रांची और प्रॉमिस हॉस्पिटल के बीच हुई MOU.
रांची : आज दिनांक 16 अप्रैल 2021 को जिला प्रशासन रांची और प्रॉमिस हॉस्पिटल रांची के बीच एम ओ यू किया गया। रातू रोड स्थित पुराने रांची नगर निगम अस्पताल में प्रॉमिस हॉस्पिटल कार्यरत होगा। जिसमें 25 ऑक्सिजन बेड की व्यवस्था की गई है। जहां कोविड-19 मरीजों का इलाज किया जाएगा। कुछ दिनों बाद बेड की संख्या में वृद्धि की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने प्रॉमिस हॉस्पिटल के इस एम ओ यू के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में कोविड मरीजों के लिए बेड तथा मेडिकल सुविधाओं में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि करने की आवश्यकता है। और ऐसी परिस्थिति में प्राइवेट अस्पताल आगे आएं और जिला प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रशासन प्राइवेट अस्पतालों के द्वारा कोविड मरीजों की इलाज की सुविधा बहाल करने की व्यवस्था का स्वागत करता है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री विशाल सागर, एस डी एम रांची सदर श्री उत्कर्ष गुप्ता, प्रॉमिस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ दीपक वर्मा तथा अमित एकलव्य उपस्थित थे।

















