ईट व्यवसाई से 10,0000 रूपये की लूट, लुटेरे फरार.

ईट व्यवसाई से 10,0000 रूपये की लूट, लुटेरे फरार.

खलारी : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के सरना में गोपाल गुप्ता से अपराधियों ने रूपये 10,0000 लूट लिए इस संबंध में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि गोपाल गुप्ता रोजाना की तरह अपने सरना स्थित ईट भट्टा जा रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ओवरटेक कर उन्हें रोका तथा हथियार का भय दिखाकर रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए बैग में रजिस्टर चालान चेक बुक व 10,0000 था।

ईट व्यवसायी गोपाल गुप्ता ने बताया कि वह अपने घर रामनगर से सप्ताहिक लेबर पेमेंट करने के लिए बैग में रुपए लेकर अपने ईट भट्टा जा रहें उसी वक्त पीछे से दो बाइक सवार अपराधियों ने ओवर टेककिया और हथियार का भय दिखाकर उनसे रूपये से भरा बैग लूट कर लालपुर की तरफ भाग निकले। गोपाल गुप्ता ने यह भी बताया कि दोनों आपराधी यमहा और होण्डा साइन में सवार थे।

वही मैकलुस्कीगंज थाना प्रभारी राजकुमार सिंह बताया कि जिस प्रकार या लूट की घटना हुई है इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधियों को पक्की सूचना थी कि व्यवसायिक के पास राशि है मैकलुस्कीगंज तथा खलारी पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह जगह छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

ख़लारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow