ख़लारी में सरकार के द्वारा लगाए गए सख्त गाइडलाइन का दिखा असर.

ख़लारी में सरकार के द्वारा लगाए गए सख्त गाइडलाइन का दिखा असर.

Share
Link copied

खलारी : खलारी में रविवार को स्वास्थ्य सुरक्षा के तीसरे चरण को लेकर सरकार के द्वारा जारी किए गए सख्त गाइडलाइन का असर देखा गया। नए गाइडलाइन के तहत प्रखण्ड के विभिन्न जगहों पर चेक प्वाइंट बनाया गया है। बीसीओ सह मजिस्ट्रेट रामपुकार प्रजापति के आलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल के द्वारा चेक प्वाइंट पर आने जाने वाले वाहनों का ई पास सहित चालकों का ड्राविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, आने जाने का कारण चेक किया गया। वही बीसीओ रामपुकार प्रजापति ने लोगों से बाहर निकलने से पहले अनिवार्य रूप से मास्क बिना पहने घर से बाहर न निकले तथा सोशलडिस्टेनसीग का पालन करे।

इधर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर खलारी स्थित केडी मुख्य बाजार, डकरा, राय, बमने आदि जगहों पर स्थित दुकाने बंद रही साथ हीं बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आवश्यक समान की दुकाने खुली थी। ज्ञात हो कि राज्य सरकार के द्वारा 16 मई से लेकर 27 मई तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का तीसरा चरण लागु किया गया है जिसको लेकर सरकार के द्वारा सख्त गाइडलाइन जारी किया गया है। मौके पर खलारी बीसीओ सह मजिस्ट्रेट रामपुकार प्रजापति, बीपीओ विनय कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता रमेश कुमार गुप्ता, एएसआई राकेश कुमार सिंह , छाया किष्कु,हवलदार चंद्र मोहन यादव, कुलदीप कुमार सिंह के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

ख़लारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow