बॉलीवुड में झारखंड के कलाकारों को उचित स्थान मिले : डॉ प्रणव कुमार बब्बू

झारखंड के कलाकारों को बॉलीवुड में एक उचित सम्मान दिलाने के लिए एक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें कुल 45 झारखंडी कलाकारों ने हिस्सा लिया . आज दोपहर ऑल झारखंड आर्टिस्ट एंड कल्चर एसोसिएशन के तत्वाधान में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक “बॉलीवुड का ध्यान झारखंड में आकृष्ट कराने हेतु झारखंडी कलाकारों की भूमिका। थी ।
इस वेबिनार में कुल 45 कलाकारों ने अपनी बातें रखीं। वेबिनार का संचालन कर रहे संस्था के संरक्षक डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने सभी का परिचय प्राप्त कर झारखंड में कलाकारों की चुनौतियों को एक मंच पर रखने का काम किया।
सभी कलाकारों ने एक आवाज में झारखंड में फ़िल्म जगत को बढ़ावा देने की बात कही। और झारखण्ड के मुख्यमंत्री तक कलाकारों की मांगो को रखने पर भी चर्चा हुई।
शीर्षक पर अपनी बात रखते हुए फिल्म डायरेक्टर नारायण साहू जी ने कहा कि कलाकारों को बारीकियां सीखने की जरूरत है।
वेबिनार में मुख्य रूप से अध्यक्ष रंजीत बिहारी, सचिव- मेहुल प्रसाद, पिया बर्मन, लव जय, नीलिमा ठाकुर, रीना सहाय, पुरुणेंदु पुष्पेश, आलोक मिश्रा, नारायण साहू, झरना चक्रवर्ती, प्रमोद श्रीवास्तव, रविभूषण दुबे, बिनोद यादव, मनीष, विजय कुमार, दत्त पिंटू, आलोक सिंह परमार, वसीम, रंगोली सिन्हा, कुमकुम गौड़, मुकेश कंचन, दिनेश लाल शाहदेव, मृणाल पाठक, जगदीश सिंह जग्गू, जयंती दास, आकांक्षा झा, माउ संतरा समेत कई गणमान्य सदस्य सम्मिलित हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now