मुख्यमंत्री की पहल पर 38 महिलाएं लौटीं अपने घर, कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का निदेश.

मुख्यमंत्री की पहल पर 38 महिलाएं लौटीं अपने घर, कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का निदेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Google Search
DrishtiNow
को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

★ आपकी पसंद

✓ भरोसेमंद खबरें

⚡ ताज़ा अपडेट

राँची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पहल पर तमिलनाडु के त्रिपुर स्थित कॉटन मिल में फंसी 38 महिलाएं संक्रमण काल में सकुशल अपने घर पहुंच गईं। वापस आयी महिलाएं रानेश्वर, शिकारीपाड़ा, दुमका तथा मसलिया प्रखंड की रहने वाली हैं। सभी फरवरी माह में तमिलनाडु काम करने गईं थीं।

हुआ संक्रमण जांच, डाटा बेस भी तैयार
वापस लौटीं महिलाओं का इंडोर स्टेडियम दुमका में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा डाटा बेस तैयार किया गया। इसके उपरांत सभी का रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) के माध्यम से कोरोना की जांच की गयी। सभी को सात दिनों तक हिजला स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। सात दिन के बाद दोबारा कोविड जांच की जाएगी। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें इनके घर भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा था आप सभी जल्द अपने घर लौटेंगी…और आज हम घर आ गये
तमिलनाडु से लौटी सावित्री तुरी कहती हैं हमें यकीन ही नहीं हो रहा है कि हम अपने घर पहुँच गए हैं। मुख्यमंत्री को हमारी चिंता है। आज यह यकीन के साथ कहती हूँ। मुख्यमंत्री जी से संपर्क होने पर हमें कहा गया बहुत जल्द आप सभी अपने घर में होंगी और आज हम सभी सकुशल बिना किसी कठिनाई के अपने घरों तक पहुँच गए हैं। धन्यवाद मुख्यमंत्री जी।

कौशल के आधार पर मिलेगा काम
मुख्यमंत्री ने वापस लौटीं महिलाओं को काम उपलब्ध कराने का निदेश उपायुक्त दुमका को दिया है। इस बाबत उपायुक्त ने महिलाओं से उनके कार्य के बारे में जाना है। स्थिति सामान्य होने पर इन्हें इनके कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।