आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, 19 मोबाइल, 7 एटीएम, 2 बाइक समेत 7500 रुपया नकद बरामद.

आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, 19 मोबाइल, 7 एटीएम, 2 बाइक समेत 7500 रुपया नकद बरामद.

Share
Link copied

देवघर: साइबर अपराधियों के विरुद्ध देवघर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाई लगातार जारी है। इसके तहत साइबर थाना की पुलिस ने देवघर जिला के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के गंगुवाडीह, करौं थाना क्षेत्र के तुलसीटांड और पथरड्डा ओपी क्षेत्र के गोबरशाला गांव से आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 19 मोबाइल, 32 सिम कार्ड, 7 एटीएम, 3 पासबुक, 2 डोंगल, 2 बाइक समेत 7500 रुपया नकद बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मनोज महरा, गुड्डू महरा और अजय दास का आपराधिक इतिहास है और इन पर सारठ थाना में पहले से मामला दर्ज है। इसके साथ ही एसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow