श्रद्धालु को मंदिरों में पूजा अर्चना की अनुमति दे सरकार : संजय पोद्दार.
राँची : श्री महावीर मंडल डोरण्डा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार मंत्री पप्पू वर्मा ने सरकार से मंदिरों में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने की अनुमति देने की मांग की है। जब मॉल सिनेमा हॉल पार्क सहित मनोरंजन के अन्य चीजों पर छूट मिल सकती है बार खुल सकते हैं होटल खुल सकते हैं तो मंदिरों में पूजा अर्चना की अनुमति क्यों नहीं। लॉक डाउन के कारण पुजारियों की आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई है पुरोहित के आय का स्रोत पूजा-पाठ ही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि पूजा पाठ से ही पुरोहित का भरण पोषण होता है। परंतु आज उनके सामने विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। खासकर शहर एवं गांवों के छोटे-छोटे मंदिरों के पुरोहित की स्थिति आज बिल्कुल खराब हो गई है। सरकार उन्हें आर्थिक सहयोग करें तथा मंदिरों में पूजा पाठ के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए पुरोहित को पूजा पाठ करने की अनुमति दे सरकार जैसे शादी ब्याह संहिता अनुष्ठान के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है।

















