नक्सलियो के ख़िलाफ एक सप्ताह के अंदर दूसरी बड़ी सफलता, करम गढ़ा पुल के नीचे से बरामद किया गया बम.

नक्सलियो के ख़िलाफ एक सप्ताह के अंदर दूसरी बड़ी सफलता, करम गढ़ा पुल के नीचे से बरामद किया गया बम.

Share
Link copied

गिरीडीह : नक्सलियो के खिलाफ गिरीडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस नें मधुबन थाना क्षेत्र के करमागढा ग्रामीण पथ में बने पुलिया के नीचे से 10 -10 केजी के चार केन बम बरामद किया है। चारो बम काफी शक्तिशाली थे जिसे बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट कर दिया।

कयास लगाया जा रहा है कि नक्सलियो के खिलाफ अभियान में आने वाले पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने के इरादे से नक्सलियो ने लगाया था ये शक्तिशाली केन बम। अभियान एएसपी गुलशन तिर्की, सीआरपीएफ के कमांडेंट राजवर्धन सिंह राठौर आदि के नेतृत्व में सघन अभियान अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि बीते 28 जून को चिरकी पलमा पथ के सरैटोला स्थित ग्रामीण पथ के पुल के नीचे एक शक्ति शाली केन बम बरामद किया गया था और उसे एक्पर्ट के नेतृत्व में डिफ्यूज किया गया था। इस प्रकार लगातर पुलिस नक्सलियो के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला कर नक्सलियो के मंसूबे में पानी फेरने में सफलता हासिल कर रही है।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow