सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने बरामद किया केन बम.

सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने बरामद किया केन बम.

गिरिडीह : शुक्रवार को डुमरी प्रखंड के दक्षिणांचल क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त  सर्च अभियान में के दौरान चित्ररामो और सियारी मोड़ के बीच एक पुलिया में सर्च  टीम ने  लगभग 20 से 25 केजी का केन बम बरामद किया जिसे तत्काल सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ता ने पुल और सड़क को बिना क्षति पहुंचाए बम को डिफ्यूज कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में नक्सलियों चहल कदमी देखी गई है जिसे तथा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जगह जगह बम प्लांट किए हुए हैं सूचना की संपुष्टि के पश्चात एडिशनल एसपी गुलशन तिर्की के नेतृत्व में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से इस क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जहां चित्ररामो जंगल के पास एक पुलिया में शक्तिशाली बम बरामद किया। टीम ने सड़क और पुलिया को बिना क्षति पहुंचाए इसे निष्क्रिय कर दिया।

टीम में सीआरपीएफ 154 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सुधीर कुमार एवं सीआरपीएफ के अन्य जवान के साथ-साथ डुमरी थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा सदल बल थे।

गिरिडीह, दिनेश

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now