चित्रांश समाज की केंद्र सरकार कर रही है उपेक्षा क्यास्थ जाती अपने हक़ के लिए लड़ना जानती है डॉ प्रणव कुमार बब्बू

चित्रांश समाज की केंद्र सरकार कर रही है उपेक्षा क्यास्थ जाती अपने हक़ के लिए लड़ना जानती है डॉ प्रणव कुमार बब्बू

Share
Link copied

कायस्थों की उपेक्षा कटाई बर्दास्त नहीं की जाएगी । जिस तरह केंद्र सरकार ने अपने नए मंत्रिमंडल में कायस्थ नेताओ को एक भी जगह नहीं दिया है उससे यह दर्शाता है की मोदी सरकार कायस्थ जाती की उपेक्षा कर रही है है । उन्होंने कहा की केंद्र में पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ही एक मात्र नेता बचे थे जो कम से कम कायस्थ जाती का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, मोदी सरकार ने उन्हें भी हटा दिया जिससे यह प्रतीत होता है की यह सरकार को कायस्थ जाती के विकास से कोई मतलब नहीं है ना ही उन्हें चित्रांश समाज की वोट की आवश्यकता है । अब हमें और एकजुट होने का समय आ गया है नहीं तो हमारा समाज पूरी तरह से इन नेताओ के नजर से दरकिनार कर दिया जायेगा ये बाते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रणव कुमार बब्बू ने नए झारखण्ड अध्यक्ष के स्वागत समारोह के दौरान कही ।

चित्रांश समाज की केंद्र सरकार कर रही है उपेक्षा क्यास्थ जाती अपने हक़ के लिए लड़ना जानती है डॉ प्रणव कुमार बब्बू

इस दौरान डॉ. बब्बू ने कहा अब राष्ट्रीय स्तर पर कायस्थों को एकत्रित और एकजुट करने का अभियान शुरू किया जाएगा। डॉ. बब्बू ने बताया कायस्थ वह सबसे शिक्षित प्रबुद्ध जाति है जिन्होंने हर स्थिति, हर काल में देश और समाज के हित में सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया, जो सदैव राष्ट्रहित के कार्य में निस्वार्थ लगी रही है और आगे भी देशहित में कायस्थों का प्रयास जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े

चित्रांश समाज की केंद्र सरकार कर रही है उपेक्षा क्यास्थ जाती अपने हक़ के लिए लड़ना जानती है डॉ प्रणव कुमार बब्बू

इससे पहले सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश द्वारा आज माहेश्वरी उच्च विद्यालय अशोक नगर में नए अध्यक्ष डा सी बी सहाय का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार बब्बू और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी.सहाय को फूल माला पहनाकर बधाई दी गई । इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी.सहाय ने कहा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखना प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर राकेश रंजन बबलू ने एबीकेएम के समाज हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। मंच संचालन सुजीत सिन्हा ने किया। सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुरेश मल्लिक ने किया।

इसे भी पढ़े

चित्रांश समाज की केंद्र सरकार कर रही है उपेक्षा क्यास्थ जाती अपने हक़ के लिए लड़ना जानती है डॉ प्रणव कुमार बब्बू

आज इस समारोह में डॉ प्रणव कुमार बब्बू, मुकेश कुमार, विजय दत्त पिंटू,डॉ सी बी सहाय,राकेश रंजन बबलू, बरखा सिन्हा, सुजीत सिन्हा,प्रीति सिन्हा,उपेंद्र कुमार बबलू, मुकेश कुमार सिन्हा,विनय कुमार सिन्हा बेलू, राकेश दास,राजेश कुमार सिन्हा, जयदीप सहाय,पंकज कुमार सिन्हा, दयाशंकर वर्मा, सुरज कुमार सिन्हा, राधारमण निधि,अशोक श्रीवास्तव, धीरज वर्मा,शशिभूषण कंठ,आस्था किरण, अशोक श्रीवास्तव, अमितेश वर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow