युवाओं के आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी : सुबोध कांत.
रांची : रांची महानगर युवा कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए बलदेव सहाय लाइन के शाहबाज अली को लोअर बाज़ार प्रखंड का युवा अध्यक्ष बनाया गया है। शाहबाज अली को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि शाहबाज अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करते हुए कांग्रेस के हितों के लिए कार्य करेंगे साथ ही साथ कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचा कर माननीय सोनिया गांधी जी की हाथों को मजबूती प्रदान करेंगे l
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि युवाओं के आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार राजा मौजूद थे। शाहबाज अली ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा करूंगा।
















