बिहार चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद रिम्स में सरगर्मी हुई तेज.

Share
Link copied

दृष्टि ब्यूरो,

बिहार विधानसभा सभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के साथ ही चारा घोटाले में सजायाफ्ता और अभी रिम्स में इलाज़रत आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचने वाले नेताओं का कतार लगना शुरू हो गया है. लोग लालू यादव से मिलनें और अपनी बात उनतक पहुंचानें के लिए चक्कर काट रहे हैं.

बिहार के गया शहरी से चुनाव लड़ने की इच्छा पाले हुए राष्ट्रीय प्रगति पार्टी के नेता राम प्रसाद गुप्ता पिछले 3 दिनों से अपने बायोडाटा लालू यादव को भिजवाने और मुलाकात करने के लिए परेशान हैं, राम प्रसाद गुप्ता विधानसभा चुनाव में चार बार गया शहरी से अपना किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है. हालांकि नेताजी का मुलाकात लालू यादव से तो नहीं हो पाई, लेकिन अपने बायोडाटा उनके पास भिजवाने में कामयाब रहे. इसी तरह कई छोटे बड़े नेता का यहां आना आम बात हो गई, सभी लालू यादव से मिलकर अपना टिकट कन्फर्म करानें की कोशिश में लगे हुए हैं.

हालांकि लालू यादव से मुलाकात करने में नेताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बिहार से आये नेताओं की कोशिश रहती है कि वे किसी तरह अपनी बात लालू यादव तक पहुंचा सकें.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow