झारखंड आरजेडी में जान फुक्ने के लिए तेजस्वी , दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे।

झारखंड आरजेडी में जान फुक्ने के लिए तेजस्वी , दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे।

रांची न्यूज : बिहार के नेता प्रतिपक्ष व राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं. रांची एयरपोर्ट पर राजद (आरजेडी) कार्यकर्ताओं द्वारा इनका स्वागत किया जायेगा. इसके बाद वे भगवान बिरसा मुंडा व अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. झारखंड में राजद को मजबूत करने के लिए अब वे हर माह रांची आयेंगे.बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव आज शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे पटना से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. राजद कार्यकर्ताओं द्वारा यहां उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वे भगवान बिरसा मुंडा, अलबर्ट एक्का, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे.
झारखंड में कक्षा 6 से ऊपर के सभी स्कूल 20 सितंबर से खुल जायेंगे।
इसके बाद राजद के नेताओं से वे मुलाकात करेंगे राजद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल रविवार (19 सितंबर) को कार्निवाल हॉल में झारखंड विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे पटना के लिए रवाना होंगे. झारखंड में राजद में जान फूंकने के लिए वे अब हर महीने रांची आएंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे.आपको बता दें कि झारखंड में राजद से चतरा विधायक सत्यानंद भोक्ता हेमंत सोरेन की सरकार में श्रम मंत्री हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट से चुनाव लड़कर सत्यानंद भोक्ता विधानसभा पहुंचे थे.
धनबाद जज के मौत का मामला:कोयलांचल के चर्चित हत्याकांडों पर अब सीबीआई की नजर।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!