जी० शिवा को ADG, झारखंड पुलिस, संजय लाथकर द्वारा सम्मानित किया गया।

जी० शिवा को ADG, झारखंड पुलिस, संजय लाथकर द्वारा सम्मानित किया गया।

आज दिनांक 28 अक्टूबर, गुरुवार को कन्याकुमारी से पदयात्रा कर रांची पहुँचे 24 वर्षीय, जी० शिवा को ADG, झारखंड पुलिस, श्री संजय लाथकर जी द्वारा सम्मानित किया गया।जी० शिवा जो आंध्र प्रदेश के घुँतुर जिले के रहने वाले हैं उन्होंने यह पदयात्रा 1 अप्रेल, 2021 को कन्याकुमारी, तमिल नाडु से शुरू की और विगत 7 महीनों में 13 राज्यों की पदयात्रा करते हुए कलकत्ता से आज ही सुबह राँची पहुँचे। उन्होंने अभी तक 7000kms की यात्रा पूर्ण कर ली है।यहाँ बता दें के इनका इस पदयात्रा से उद्देश्य रक्तदान को बढ़ावा देना है साथ ही अपने गाँव मे निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने वाली सरकारी ब्लड बैंक के स्थापना का संकल्प भी इन्होंने लिया है।
इन्हे भी पढ़े :- झारखंड पुलिस ही पुलिस की बनी दुश्मन : राजलाल सिंह पटेल
कोविड महामारी के समय इन्होंने रक्त की कमी के कारण बहुत सारे लोगों को मरते देखा, जिसमें बहुत सगे, संबंधी, रिश्तेदार इत्यादि भी थे। तब इन्होंने संकल्प लिया के जब तक अपने गाँव मे एक सरकारी ब्लड बैंक न स्थापित करा लें तबतक चैन से नहीं बैठेंगे।
कलकत्ता से राँची पहुचते ही सबसे पहले इन्होंने लाइफ सवेर्स संगठन के संचालक और झारखंड में रक्त क्रांति के अग्रणी, अतुल गेरा जी से संपर्क किया। अतुल गेरा जी ने तत्काल शिवा के आज के दिन की आराम करने की व्यवस्था सुनिश्चित की साथ ही उनके उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें राँची शहर के कुछ सम्मानित लोगों से मिलवाया। जिनमें सबसे पहले झारखंड पुलिस के ADG, श्री संजय लाथकर जी रहे जिन्होंने न सिर्फ शिवा का प्रोत्साहन किया बल्कि अन्य राज्यों में जहाँ शिवा पुनः यात्रा प्रारंभ कर जाने वाले हैं वहाँ के अपने विभागीय मित्रों को इनके समर्थन और मदद का आग्रह भी किया।
इन्हे भी पढ़े :-समाज की सेवा कर पाना चित्रगुप्त भगवान की भेट : डॉ सी बी सहाय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via