दुमका में श्रद्धा से मना भगवान सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव

दुमका में श्रद्धा से मना भगवान सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव

Share
Link copied

हँसडीहा/अभिषेक कुमार प्रफुल्ल”
कलवार महासभा , दुमका के तत्वावधान में रविवार को संतोष चौधरी के आवास अमर सिनेमा हॉल के पीछे दुधानी दुमका में भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ भक्तिभाव से मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में कलवार समाज के कई गण्यमान व्यक्ति शामिल हुए। श्री राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रार्जुन के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना, व आरती कर की गई। इसके बाद उपस्थित समाजबंधुओं ने भगवान श्री राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन के जीवन इतिहास पर प्रकाश डाला।

इन्हे भी पढ़े :- रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता,ब्राउन शुगर खरीद-ब्रिकी के संबंध में मिली थी गुप्त सूचना, 4 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

कलवार महासभा , दुमका के सचिव श्री अभिनव कुमार उर्फ़ संतोष चौधरी ने भगवान सहस्त्रार्जुन के विचारों को अपने जीवन में आत्मसाथ करने और समाज में एकजुटता बनाये रखने की अपील की। सभा के अध्यक्ष श्री प्रमोद जायसवाल जी ने बताया कि आने वाले वर्षों में जन्मोत्सव कार्यक्रम को और भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान सहस्त्रार्जुन जी की आरती की गई एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सभा के उपाध्यक्ष- उदित चौधरी, कोषाध्यक्ष-गणेश जायसवाल , संयुक्त सचिव – श्री राजेश चौधरी , उत्तम चौधरी , प्रभु चंद्र जायसवाल, मिडिया प्रभारी -आकर्षण चिराग कार्यकरणी सदस्य प्रफुल्ल कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

इन्हे भी पढ़े :- धारदार हतियार से गला रेत कर बीजेपी युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की हत्या !

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow