मोराबादी में हजारों जेपीएससी अभ्यर्थियों जुटे कल जेपीएससी मुख्यालय का घेराव किया जायेगा

मोराबादी में हजारों जेपीएससी अभ्यर्थियों जुटे कल जेपीएससी मुख्यालय का घेराव किया जायेगा

Share
Link copied

आज दिनांक 15-11-2021 को 7-10th जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करके उम्र सीमा में छूट देते हुए सीट बढ़ाते हुए अंतर जिला परीक्षा सेंटर बनाकर पारदर्शिता से चयन प्रक्रिया करने की मांग को लेकर मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें 24 जिलों के हजारों छात्र शामिल हुए। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, मनोज यादव, सफी इमाम, कहकशा कमाल, प्रवीण कुमार चौधरी, कुणाल कुमार, दीपक कुमार, परवेज आलम, पवन कुमार, गुलाम हुसैन, विनय सर, कुणाल प्रताप सिंह सर, अरुण अग्रवाल सर, संजय कुमार मेहता, ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि 7- 10th जेपीएससी रद्द किया जाय और उम्र सीमा में छूट देते हुए सीट बढ़कर पुनः अंतर जिला परीक्षा सेंटर बनाकर पुनः परीक्षा लिया जाय।7-10th जेपीएससी पीटी परीक्षाफल में बहुत गड़बड़ी किया गया है, परीक्षाफल उम्मीद से विपरीत है।

इन्हे भी पढ़े :- आजसू छात्र संघ ने भगवान बिरसा व संत विनोबा भावे को किया नमन्।

साहेबगंज, लातेहार, लोहरदगा और हजारीबाग जिला के एक ही सेंटर से बेंचवार क्रमवार बैठे अभ्यर्थियों को पास कर दिया गया है,जेपीएससी द्वारा आउट ऑफ सिलेबस डिप्ली सवाल पूछा गया था, बहुत त्रुटिपूर्ण सवाल था, करेंट अफेयर्स का सवाल दो साल पूर्व वाला पूछा गया था उसके बावजूद अब तक का जेपीएससी का सबसे हाई कट ऑफ गया।7-10th जेपीएससी पीटी परीक्षाफल में दिव्यांगों के लिए प्रावधान 5% प्रतिशत आरक्षण का पालन नहीं किया गया है, इसके अलावा महिला आरक्षण, सैनिक आरक्षण का भी पालन नहीं किया गया है, साथ ही उन्होंने कहा कि विज्ञापन के अनुसार 15 गुना पीटी परीक्षाफल का नियमावली का भी पालन नहीं किया गया है।साथी सभी आंदोलनकारी छात्रों ने आरोप लगाया है कि कम नंबर लाने वाले कुछ छात्रों को भी पास कर दिया गया है इसीलिए आयोग कट ऑफ भी जारी नहीं कर रहा है अगर जेपीएससी सच है तो पास अभ्यर्थियों का कट ऑफ जारी करे और हजारों गड़बड़ी सामने आयेगी। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने साथ ही यह भी बताया कि 7-10th जेपीएससी रद्द करके अंतर जिला परीक्षा सेंटर बनाकर पारदर्शिता परीक्षा की मांग को कल 16 नवम्बर को जेपीएससी मुख्यालय का शांतिपूर्ण तरीके से घेराव किया जायेगा जिसमें 24 जिला के छात्र शामिल होंगे।

इन्हे भी पढ़े :- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow