झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता गुलाम रब्बानी ने महागठबंधन सरकार को विधायक पास होने की दी बधाई !

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता गुलाम रब्बानी ने महागठबंधन सरकार को विधायक पास होने की दी बधाई !

Share
Link copied

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता गुलाम रब्बानी ने झारखंड महागठबंधन सरकार के द्वारा झारखंड विधानसभा में आज मॉब लिंचिंग विधेयक-2021 को सदन से पारित होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी को बधाई दी है।

इन्हे भी पढ़े :- JPSC अभ्यर्थियों ने निकाली JPSC की शव यात्रा,राजभवन के सामने किया गया अंतिम संस्कार !

प्रवक्ता रब्बानी ने कहा कि मॉब लिंचिंग विधेयक विधानसभा में पास होना सामाजिक न्याय की एक बड़ी जीत है। झारखंड के हेमंत सरकार इनसब मामले में बहुत संवेदनशील एवं गभीर है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग केबिनेट के सभी मंत्रियों एवं विधायकों को बधाई प्रेषित करती है।

इन्हे भी पढ़े :- झारखण्ड विधानसभा में मॉब लिंचिंग रोकने के लिए विधेयक हुआ पास, बीजेपी के विधायकों ने जम कर किया विरोध।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता गुलाम रब्बानी ने कहा कि मॉब लिंिचंग कानून बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग लगातार आंदोलन कर रही थी। विगत 24 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी की अगुवाई में बरियातु स्थित गांधी मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी ने मॉब लिचिंग कानून बनाने के लिए आवाज बुलंद किया था तथा मुख्यमंत्री से मिलकर यथाशीघ्र कानून पारित करने के लिए मांग किया था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow