बिजली की भारी कटौती का जल्द समाधान करे मुखयमंत्री - पटवारी ।

बिजली की भारी कटौती का जल्द समाधान करे मुखयमंत्री – पटवारी ।

Share
Link copied

झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश पटवारी ने मुखयमंत्री व स्थानीय विधायक ममता देवी को ट्विट कर अनुरोध किया है कि जिले में बिजली समाधान जल्द से जल्द किया जाए। श्री पटवारी ने अपने ट्विट मे मुख्यमत्री जी व विधायक से कहा है कि रामगढ़ जिले में 10-14 घंटे ही बिजली आम जनों को मिल रही है। जिससे बच्चों की पढ़ाई, लोगों का काम व दिनचर्या पूरी तरह तहस नहस हो कर रह गई है।

इन्हे भी पढ़े :- ऐक्टू ने अरगड्डा में किया प्रतिरोध सभा

रामगढ़ में बिजली की भारी कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है । पटवारी ने अनुरोध करते हुए कहा है कि डिवीसी से बकाए का जल्द से जल्द समाधान कर आमजनों को राहत प्रदान करने की कृपा करें।श्री पटवारी ने प्रेस बयान में रामगढ़ चैम्बर के लिए भी अनुरोध किया है कि चैम्बर आंदोलन से पूर्व एक व्यवसायी टीम के साथ स्थानीय विधायक को लेकर मुख्यमंत्री से मिले । डिविसी से बकाए का मामला है बिना मुख्यमंत्री जी के समाधान होना संभव नहीं है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow