गुस्से में गजराज, रामगढ़ के कई प्रखंड में आतंक , चटाक गांव में एक युवक को मार डाला (ELEPHANT TERROR )

गुस्से में गजराज, रामगढ़ के कई प्रखंड में आतंक , चटाक गांव में एक युवक को मार डाला (ELEPHANT TERROR )

Share
Link copied

आकाश / रामगढ़

रामगढ़। जिला में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।रामगढ़ जिला के पतरातू, मांडू, चितरपुर के कई गांवों में आतंक मचा चुका है। जिला के गोला चितरपुर के बाद अब हाथियों का झुंड दुलमी प्रखंड पहुंच चुका है। क्षेत्र में अब तक कई घटनाओं को अंजाम देचुकाहै।ताजा घटना में मंगलवार की शाम हुई गुस्साए गजराज का शिकार बना चटाक ग्राम का युवक मारा गया। हाथियों के झुंड ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के चटाक गांव में एक युवक को कुचल कर मार डाला है

गुस्से में गजराज, रामगढ़ के कई प्रखंड में आतंक , चटाक गांव में एक युवक को मार डाला (ELEPHANT TERROR )
ELEPHANT TERROR

BMW , THAR JEEP , MG Hector , XUV रखने वाले नक्सली के झारखण्ड पुलिस के गिरफ्त में , इनकी कहानी है निराली
।बीते देर शाम की है। ग्रामीणों के बीच खबर सुबह फैली।

बताया जाता है कि चटाक गांव का रहने वाले रामलगन ओहदार के 27 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार रात को नदी के तरफ शौच के लिए निकला था। उसका सामनाक्षेत्र में विचरण कर रहे हाथियों से हो गया। नहीं मालूम था कि क्षेत्र में हाथियों का झुंड पहुंच गया है। हाथियों के झुंड ने युवक को कुचल कर मार डाला । इस घटना की जानकारी गांव के लोगों को बुधवार के अहले सुबह मिली । इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी रजरप्पा पुलिस और वन विभाग को दिया । रजरप्पा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। गांव के लोगों मेंघटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। जिले में अबतक दर्जनों घटनाओं को हाथियों की झूंडने अंजाम दिया है।कई घरों को ढाया, फसलों को रौंदा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow