बिरसा चौक के प्रसिद्ध महतो होटल में लगी आग (Fire in hotel)
रिपोर्ट : विजय दत्त पिंटू
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Fire in hotel
लाखों की संपत्ति खाक
रांची : आज 30 अप्रैल को तड़के सुबह शॉर्ट सर्किट होने की वजह से बिरसा चौक के प्रसिद्ध महतो होटल में आग लग गई। होटल के संचालक रामचरण महतो एवं उस मकान के मालिक अजीत उरांव ने बताया मध्य रात्रि को 29 अप्रैल 2022 को मध्य रात्रि के लगभग में होटल समय से बंद करके वे अपने घर चले गए।तड़के सुबह 3:00 बजे सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली की उनके होटल में आग लग गई है। वह भागे भागे पहुंचे तब तक आग से होटल में रखे सारे सामान जलकर राख हो चुके थे।
अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। अगल-बगल के दुकानों में क्षति नहीं होने पर सभी ने राहत महसूस की, परंतु इस घटना में महतो होटल के संचालक के सारे सामान स्वाहा हो चुके थे। इस घटना के बाद स्थानीय जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Power Crisis in Jharkhand : पहली बार पावर प्लांटाें तक काेयला पहुंचाने के लिए कई पैसेंजर ट्रेनाें काे रद्द
Power Crisis in Jharkhand झारखण्ड में इनदिनों भीषण गर्मी के बीच दिन और रात में बिजली की कटौती जारी है। भले ही …

पंछी को दाना -पानी पर जन जागरूकता अभियान ( public awareness campaign )
public awareness campaign इन दिनों लोग अपने काम में इतने मशगूल हो जाते हैं कि दूसरों के लिए उनके पास वक्त नहीं…

















