स्वक्छ पर्यावरण (environment)से सिर्फ वातावरण में ही नहीं जीवन में भी छाएगी हरियाली : एसपी रामगढ़
पर्यावरण पर ( environment ) विशेष
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने 75 वां आजादी का अमृत उत्सव पर किया पौधरोपण
रामगढ़
पौधा सिर्फ वातारण को स्वच्छ और क्षेत्र को हरा भरा नहीं करता बल्कि यह आपके जीवन में भी हरियाली लाता है। आप जहां रहते है वह क्षेत्र जब हरा भरा रहता है तो स्वतः आपका मन प्रफुल्लित हो जाता है। इसलिए हर इंसान को जहां भी पौधा जरूर लगाना चाहिए। प्रेस क्लब रामगढ़ का यह महाअभियान जिले के अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उक्त बातें रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने प्रेस क्लब रामगढ़ में आयोजित पौधरोपण अभियान को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब रामगढ़ में उन्हें भी पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन अभियान में हिस्सा बनने का मौका दिया इसके लिए वे पीसीआर के आभारी हैं। मौके पर क्लब के अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के शामिल होने पर खुशी जताते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

















