प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन (Religion change)करने का मामला ! सुखदेव नगर थाने में लिखित शिकायत
आकाश शर्मा / रांची
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन (Religion change) कराने का मामला सुखदेव नगर थाने में पहुंचा। आधा दर्जन महिलाओं को पकड़ थाने लाया गया। उनपर आरोप है कि उनके द्वारा खादगढ़ा सब्जी मंडी में आने वाली महिलाओं को धर्म परिवर्तन का प्रलोभन दिया जा रहा था। इस संबंध में केशव नगर पहाड़ी मंदिर क्षेत्र निवासी पूनम सिंह ने सुखदेव नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। दर्ज लिखित शिकायत में बताया गया है कि इन महिलाओं द्वारा विगत सात आठ दिनों से धर्म परिवर्तन के लिए खादगढ़ा सब्जी मंडी में दबाव आने वाले लोगो के बीच दबाव बनाया जा रहा था। जिन पांच महिलाओं को पकड़ थाने लाया गया था वे बेड़ो,तिरिल, लोवाडीह, मनोहरपुर और नामकुम सामलौंग की रहने वाली है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने लिखित शिकायत ली और कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
इसके बाद हिंदू संगठनों के लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दी। हिंदू सगठनों के लोग सुखदेवनगर थाना पहुंचे। इस मामले में पुलिस के द्वारा छह महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही। हालांकि सभी महिलाओं ने धर्मांतरण की बात से इंकार किया है।
घूम-घूम कर कुछ महिलाएं करवा रही थी धर्मांतरण
स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि कुछ महिलाएं घूम-घूम कर धर्मांतरण करवा रही है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लड़कियों को पूछताछ के लिए थाना ले आई, जहां सभी से पूछताछ की गई। मामले में सुखदेव नगर पुलिस का कहना है कf धर्मांतरण जैसी कोई बात नहीं है। लोगों को संदेह हुआ था कि धर्मांतरण कराया जा रहा है, इसको लेकर लोगों ने थाने को सूचना दी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

















