निशुल्क सेवा दे रहे सिमड़ेगा के हॉकी कोच सम्मानित.
Team Drishti,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : रांची के मोराबादी हॉकी स्टेडियम परिसर में आज हॉकी झारखण्ड की वार्षिक आम सभा हुई, जिसमें वर्ष भर के कई कार्यक्रम निश्चित किये गए. इस बैठक में सभी 24 जिलों के अध्यक्ष सचिव की उपस्थिति में सिमडेगा जिला के हॉकी कोच पंखरसीयूस टोप्प्पो को हॉकी को आगे बढाने में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए हॉकी झारखण्ड की ओर से सम्मानित किया गया. हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह, झारखण्ड ओलम्पिक संघ के महासचिव श्री मधुकांत पाठक ने श्री पंखरसीयूस टोप्पो को शॉल ओढ़ाकर एवम मोमेन्टो देकर सम्मानित किया.
झारखण्ड सरकार खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय हॉकी सेन्टर लचड़ागढ़ में स्थापना काल 2009 से ही श्री टोप्पो वहां निशुल्क सेवा देते हुए राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय खिलाडी तैयार कर रहे हैं, वहीं से हॉकी की गुर सीखकर अलका डुंगडुंग भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है, और अभी रांची रेलवे में कार्यरत है. वहीं पिंकी एक्का और रंजीता मिज इंडिया कैम्प कर चुके है और अभी नौकरी कर रही है, साथ ही इनके दर्जनो विद्यार्थी झारखण्ड टीम की ओर से खेलते हुए पदक जीत रहे हैं.
















