ranchi

रांची (Ranchi) कचहरी चौक के एक होटल से महिला स्टाफ का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Ranchi : राजधानी रांची के कचहरी चौक स्थित एक होटल से एक युवती का शव बरामद हुआ है. युवती की उम्र 27 वर्षीय बतायी जा रही है और वो उसी होटल में हाउसकीपिंग स्टाफ थी. महिला स्टाफ का शव होटल के स्टाफ रूम में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना पाकर कोतवाली थाना की पुलिस होटल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. युवती ने आत्महत्या की है या फिर साजिश के तहत उसकी हत्या की गयी है, इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. हालांकि प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है._

Share via
Share via