RANCHI ..

RANCHI: एक करोड़ इनामी पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा दस्ते के तीन महिला समेत आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर.

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RANCHI:  एक करोड़ इनामी पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा दस्ते के तीन महिला समेत आठ नक्सलियों ने बुधवार को झारखंड पुलिस के सामने सरेंडर किया है. रांची जोनल आईजी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में आईजी अभियान एवी होमकर, जोनल आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी एसटीएफ अनुप बिरथरे, चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर के समाक्ष सरेंडर कर दिया. जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है उसमें जयराम बोदरा, सरिता सरदार, सोमवारी कुमारी, मारतम अंगारिया, टंगीर पूर्ति, पातर कोड़ा कुसनु सिरका और संजू पूर्ति शामिल हैं. इन सभी नक्सलियों के ऊपर चाईबासा जिले के अलग अलग थाना में मामला दर्ज है.

नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है:

झारखण्ड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है. इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए डीजीपी निर्देशन में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ बल, झारखण्ड जगुआर और अन्य केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के द्वारा सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है.इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के विरुद्ध निरंतर सफलताएं भी मिल रही है. झारखण्ड को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करने हेतु भटके नक्सलियों को मुख्य धारा में लौटने के लिए झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत झारखण्ड पुलिस लगातार कार्य कर रही है, जिसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है. अबतक भाकपा माओवादी सहित अन्य प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के कई बड़े ईनामी नक्सली कमाण्डरों से लेकर दस्ता सदस्य झारखण्ड पुलिस एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे है.

Share via
Share via