Jharkhand Weather :- रांची वासियो को मिली कड़ाके की ठण्ड से राहत , जाने कैसा रहेगा इस हफ़्ते का मौसम

Jharkhand Weather :- रांची वासियो को मिली कड़ाके की ठण्ड से राहत , जाने कैसा रहेगा इस हफ़्ते का मौसम

Share
Link copied

Jharkhand Weather

Prerna  Chourasia

Drishti  Now  Ranchi

झारखण्ड में अब शीत लहार का प्रकोप ख़त्म होने को है लेकिन ठण्ड अभी भी बरक़रार है|  शारखंड के कुछ जिलों में अभी भी  सुबह में कोहरे और धुंध का नजारा देखने को मिल जाता है , लेकिन जैसे  जैसे दिन का सूरज चढ़ता है तो लोगो को ठण्ड से राहत  मिल जाती है| मौसम विभाग की मने तो 23 और 24 जनवरी को हलके बादल  की आशंका है| लेकिन अभी मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है |जबकि शेष भागों में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. 25 और 26 जनवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. 27 और 28 जनवरी को भी आसमान साफ रहने की उम्मीद है.

बताते चलें कि राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. सबसे अधिक डालटनगंज के न्यूनतम 4.6 डिग्री, रांची में 3.8 डिग्री, जमशेदपुर में 3.5 डिग्री और चाईबासा में 4.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई.मौसम विभाग के अनुसार रांची और आसपास के इलाके में न्यूनतम तापमान में 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सोमवार को आसमान साफ है, लेकिन 24 से 26 जनवरी तक आंशिक बादल छा सकते है. 27 और 28 जनवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. इस दौरान रांची और आसपास के इलाके में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow