Hazaribag News:- हज़ारीबाग शहर में घुसा हाथी दो बुजुर्ग और एक बच्ची को पटक कर मार डाला , एक की हालत गंभीर

Hazaribag News:- हज़ारीबाग शहर में घुसा हाथी दो बुजुर्ग और एक बच्ची को पटक कर मार डाला , एक की हालत गंभीर

Share
Link copied

Hazaribag News

Drishti  Now  Ranchi

हजारीबाग में बुधवार की अहले सुबह 4.30 बजे चरही जंगल की तरफ से शहर में पहली बार घुसे एक जंगली हाथी ने पूरे दिन उत्पात मचाया। दो बुजुर्गों और एक बच्ची को पटककर मार डाला। वहीं, एक बच्ची गंभीर से रूप घायल है। उसका इलाज रिम्स रांची में हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे खिरगांव निवासी दामोदर साव (66 वर्ष) और बाबू साव (67 वर्ष) अपने-अपने खेत में पानी पटा रहे थे। इसी बीच झुंड से बिछड़े हाथी ने उन्हें उठाकर पटक दिया। दोनों की मौत वहीं हो गई। वहीं, शाम 7:00 बजे सिरसी गांव में हाथी ने एक बच्ची ट्विंकल को पटक कर जख्मी कर दिया।

देर शाम उसकी भी मौत हो गई। रात 8 बजे तक हाथी सिरसी की गलियों में घूमता दिखा। पूरे इलाके में दहशत है। इससे पहले हाथी के हमले से गुस्साए लोगों ने हजारीबाग-चतरा रोड जाम कर दिया। वे मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। वन विभाग और पुलिस के अफसर लोगों न जाम हटाया।

कई इलाके में अफरा-तफरी मची, लोगों को घरों में रहने की हिदायत

बुधवार सुबह जैसे शहर में हाथी होने की सूचना लोगों को मिली तो खिरगांव समेत हजारीबाग रेलवे स्टेशन, कूद, रेवाली, कुम्हार टोली, नाला पार, यशवंत नगर व सिरसी आदि इलाके में अफरा- तफरी मच गई।

वन विभाग की टीम पहुंची और लोगों को घरों में रहने की हिदायत की अनाउंसमेंट की।ड्रोन से हाथी पर नजर रखी जा रही है। वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। रूट डायवर्ट कर दिए गए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow