ट्रैक्टर घर में घुसा, दो की मौत एक घायल.

Share
Link copied

Team Drishti,

चाईबासा : चाईबासा जिला में एक दर्दनाक घटना घटी है. आज एक सीमेंट और गिट्टी से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा. इस घटना में घर में रह रहे सुनील गोप की पत्नी बेनी देवी और पुत्र अगातिया गोप की मौत हो गई, जबकि सुनील गोप बुरी तरह घायल हो गए. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया. घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करंजिया गांव की है.

घटना की सुचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल भेजा और शव को अपनें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ट्रैक्टर जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर काफी तेज गति से चल रही थी, इसी वजह से अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा और दर्दनाक घटना घट गया. स्थानीय ग्रामीण प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजे देने का अनुरोध किया है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow