shivratri

Ranchi News:-रांची में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक कड़ी निगरानी रखेगा प्रशासन

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now  Ranchi

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में भी कड़ी तैयारी की गयी है। उपायुक्त ने आदेश जारी किया है कि जिसके तहत पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्तियां दिनांक 18 मार्च 2023 के प्रातः चार बजे से पूजा समारोह के समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को लगातार भ्रमणशील रहकर किसी भी प्रकार के जुलूस पर नज़र रखने और विधि व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया गया है।

शहर को चार जोन में बांटा गया है
1. कोतवाली थाना, लालपुर थाना, लोअर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढी थाना।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी-श्री अमित भगत, अंचल अधिकारी, शहर, रांची।
प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी – पुलिस अवर निरीक्षक, उत्तक कुमार राय, लोअर बाजार।
2. बरियातू थाना, सदर थाना, खेलगांव ओपी।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी – श्री विजय केरकेट्टा, अंचल अधिकारी, ओरमांझी।
प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी – पुलिस अवर निरीक्षक, कमल किशोर पाण्डेय, सदर थाना
3. अरगोड़ा थाना, एयरपोर्ट, जगन्नाथपुर थाना, डोरंडा थाना, पुनदाग ओपी, धुर्वा थाना।
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी – श्री अरविंद कुमार ओझा, अंचल अधिकारी, अरगोड़ा।
प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी – पुलिस अवर निरीक्षक, असित कुमार लकड़ा, अरगोड़ा थाना।
4. सुखदेवनगर थाना, गोंदा थाना, पण्डरा ओपी।
प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी – श्री ओम प्रकाश मंडल, अंचल अधिकारी, हेहल।
प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी – पुलिस अवर निरीक्षक, निर्मल कुमार मंडल, पण्डरा ओपी।
महाशिवरात्रि के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के लिए 15 विभिन्न सुरक्षित थानों में थाना से एक पदाधिकारी एवं शहर के विभिन्न 86 स्थानों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है।

कंट्रोल रूम तैयार
जिला कम्पोजिट कंट्रोल रूम में श्री पवन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर, रांची एवं पुलिस उपाधीक्षक, नगर नियंत्रण कक्ष, रांची को वरीय प्रभार में प्रतिनियुक्त किया गया है। इन्हें किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर अभिलंब वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यकतानुसार प्रस्थान करने का निदेश दिया गया है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा दस्ता
अग्निशाम पदाधिकारी, ऑड्रे हाउस, धुर्वा, डोरंडा को अपने-अपने क्षेत्रवार स्थलों पर एक-एक अग्निशाम दस्ता की प्रतिनियुक्ति वाहन के साथ सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। सिविल सर्जन, रांची को जिला नियंत्रण कक्ष में दो एंबुलेंस, चिकित्सक दल को आवश्यक उपकरण तथा जीवनरक्षक दवाओं के साथ प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।

साफ सफाई और पीने के पानी की पूरी व्यवस्था होगी
साफ-सफाई, पेयजल, चलंत सुलभ शौचालय की व्यवस्था के लिए उप नगर आयुक्त, रांची नगर निगम को निर्देशित करते हुए सभी प्रमुख शिवालयों के आसपास साफ-सफाई पीने के पानी ब्लीचिंग इत्यादि की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री जीतवाहन उरांव को यातायात बल एवं पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त कर सुगम यातायात की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया है।

​​​​​​​प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी आदेश
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि के अवसर पर सतत एवं कड़ी निगरानी रखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश संयुक्त आदेश में दिया गया है।

धर्म विरोधी नारों के साथ – साथ सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर
सभी पुलिस उपाधीक्षक, रांची जिला को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिबंधित मांस, धर्म विरोधी गतिविधियों सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले गाने, सोशल मीडिया द्वारा शेयर किए जाने वाले संवाद, गीत इत्यादि पर कड़ी नजर रखना सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही उक्त आलोक में आवांछित तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक साइबर सेल को सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का निदेश दिया गया है।

Share via
Share via