viranchi narayn

Budget 2023 :-राज्यपाल से झूठ का पुलिंदा सरकार ने पढ़वाया:बोकारो विधायक विरंची नारायण ने कहा – यह सरकार हर मोर्चे पर फेल, यहां इंडस्ट्री का स्वरूप बदल गया है

Budget 2023

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now  Ranchi

सदन में बोकारो के विधायक विरंची नारायण ने कहा कि सरकार ने राज्यपाल से झूठ का पुलिंदा पढ़वाया है। चूंकि सदन में राज्यपाल सरकार की बात करते हैं। इन्होंने उनसे झूठ बुलवाया है। विरंची नारायण ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में इंडस्ट्री का स्वरूप बदल गया है। यहां अधिकारियों का स्थानांतरण इंडस्ट्री बन गया है। अधिकारी करोड़ों रुपये देकर तबादला कराने की बात कहते हैं।
सरकार हर मोर्चे पर फेल
अपनी बात रखते हुए कहा कि राज्य में करप्शन की स्थिति के बारे बस इतने से समझ लिए कि यहां का अधिकारी का बेटा फ्रांस का पानी पीता है। 35 हजार का टिशर्ट पहनता है। इसके बाद भी सरकार के विधायक सदन में हंगामा करते हैं। उन्होंने कहा कि पूजा सिंघल, अमित अग्रवाल, पंकज मिश्रा, बच्चू यादव ये कौन लोग हैं। सरकार इनके बारे बताएगी क्या। यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है।
हेमंत सरकार में पुलिस सुरक्षित नहीं, डॉक्टर सुरक्षित नहीं
विधायक विरंची नारायण ने कहा कि झारखंड में कोई सुरक्षित नहीं है। यहां अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है। यहां पुलिस को पिटा जा रहा है। डॉक्टरों पर हमले हो रहे हैं। रांची के मेन रोड की हिंसा के आरोपी को एयर एंबुलेंस से इलाज कराने ले जाती है। मानवता कहती है कि इलाज हो। पर दुमका के अंकिता पर सरकार चुप्पी साधे हैं। अंजुमन प्लाजा की घटना को उठाते हुए कहा कि मीडिया के पास सीसीटीवी फूटेज है, लेकिन पुलिस कहती है उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं सीएम का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि अंजूमन प्लाजा घटना में मारे गए शिवम की गलती क्या है। सरकार चुप्प क्यों है।

सत्ता पक्ष के विधायकों ने जतायी आपत्ति

विरंची नारायण के राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, मिथिलेश ठाकुर ने विरोध दर्ज किया। इन्होंने कहा कि विरंची नारायण एजेंडा के तहत बोलने आए हैं। इन्होंने शुरुआत अच्छी की, पर फिर हिंदू-मुस्लिम एजेंडा को आए।

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via