virendar ram 2

कोर्ट ने और 4 दिन की रिमांड बढ़ाई,स्पेशल कोर्ट में ED ने दिया था आवेदन, छापेमारी में मिली थी 100 करोड़ रुपये की संपत्ति

ED

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now  Ranchi

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की रिमांड अवधि चार दिनों के लिए बड़ा दी गयी है। इससे पहले उन्हें पांच दिनों के रिमांड पर ईडी को सौंपा गया था। आज उनकी रिमांड अवधि खत्म हुई। जिसके बाद उन्हें ईडी ने विशेष अदालत में पेश किया गया। जस्टिस पीके शर्मा की कोर्ट में उन्हें पेश किया गया। कोर्ट ने ईडी की ओर से दिए विशेष आवेदन के आधार पर चार दिनों की रिमांड अवधि और बढ़ा दी।
23 फरवरी को कोर्ट में किया था पेश
इससे पहले ईडी ने चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को 23 फरवरी को ईडी कोर्ट में पेश किया था। जहां पांच दिनों की रिमांड पर वीरेंद्र राम को ईडी को सौंपा था। 22 फरवरी को वीरेंद्र राम के आवास पर छापेमारी के दौरान उसके रांची के अशोक नगर स्थित आवास से ईडी ने गिरफ्तार किया था। आज पूर्व में दिए रिमांड की अवधि खत्म हुई थी। जिसके बाद उन्हें ईडी कोर्ट में पेश किया गया था।
21 फरवरी को वीरेंद्र राम के ठिकाने पर शुरू हुई छापेमारी
ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के विभिन्न ठिकानों पर 21 फरवरी को छापामारी शुरू की जो 22 फरवरी को समाप्त हो गयी। राज्य में भ्रष्टाचार के मामले में किसी इंजीनियर के खिलाफ की जानेवाली यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 21 फरवरी को छापामारी के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर वीरेंद्र राम से पूछताछ की गई। दो दिनों की छापामारी के दौरान ईडी ने वीरेंद्र राम से गहन पूछताछ की। 22 फरवरी को पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारियों ने पीएमएलए की धारा 50 के तहत उसका बयान दर्ज किया। इसके बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
100 करोड़ की संपत्ति का पता चला
चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के कुल 24 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा। इस दौरान उसके द्वारा बनायी गयी कंपनियों के अलावा 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला। छापामारी के दौरान 1.50 करोड़ रुपये के जेवरात और करीब 30 लाख रुपये नकद मिले हैं।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Send this to a friend