Weather Report:-झारखंड के कई जिलों में होगी बारिश:मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, बढ़ते तापमान से मिलेगी राहत

Weather Report:-झारखंड के कई जिलों में होगी बारिश:मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, बढ़ते तापमान से मिलेगी राहत

Share
Link copied

Weather Report

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। ठंड से राहत मिली तो राज्य के कई जिलों का तापमान इतनी तेजी से आगे बढ़ा की गर्मी परेशान करने लगी। जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सैंटिग्रेड तक पहुंच गया। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और डाल्टेनगंज का 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
रांची में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई जा रही है कि 8 और 9 मार्च को झारखंड के सभी 24 जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 6 मार्च यानी सोमवार को झारखंड के दक्षिणी, पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। उत्तर-पूर्वी हिस्से में आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद यानी मंगलवार (7 मार्च) को पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।

होली के दिन हो सकती है बारिश
बुधवार 8 मार्च( होली के दिन) राज्य के सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गयी है। अगले दिन यानी 9 मार्च को झारखंड के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।
बढ़ेगा तापमान लेकिन बारिश दे सकती है राहत
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 6 मार्च से 8 मार्च तक आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान लगाया है। 7 और 8 मार्च को मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना और 9 मार्च को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल बरस सकते हैं। रांची में मार्च का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट की संभावना भी जताई गयी है। न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री सैंटिग्रेड तक की गिरावट आ सकती है। समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का यह असर है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow