Eid:-रातभर होगी खरीदारी जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद, कौन से रहेंगे चालू, मेन रोड का रूट डायवर्ट

Eid:-रातभर होगी खरीदारी जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद, कौन से रहेंगे चालू, मेन रोड का रूट डायवर्ट

Share
Link copied

Eid

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

राजधानी रांची में ईद को लेकर कई रास्ते बदले गये हैं। मेन रोड अंजुमन प्लाजा से डेली मार्केट तक ईद का बाजार लगता है। इस बाजार के मद्देनजर रास्तों में बदलाव किया गया है। आज रातभर खरीदारी चलती है। त्योहार के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने मेन रोड में वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है।

कहां से आ सकेंगे कहां से रास्ते होंगे बंद
सिटी बस, चारपहिया और तीनपहिया वाहनों को सर्जना चौक से मिशन चौक, कर्बला चौक, बहू बाजार, मुंडा चौक होते हुए सुजाता चौक जाना होगा। मेन रोड से होते हुए सुजाता चौक पहुंचना आज मुश्किल नहीं होगा। सुजाता चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक छोटे वाहन पहले की तरह आ सकेंगे। डोरंडा की ओर से सिटी बस सुजाता चौक, मुंडा चौक, बहू बाजार, कर्बला चौक व मिशन चौक होते हुए सर्जना चौक पहुंचेगी।

बैठक कर लिए गये अहम फैसले
ईद के बाजार को लेकर यह फैसला लिया गया है। सिटी एसपी शुभांशु जैन, ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमां, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक व डेली मार्केट थाना प्रभारी ने गुरुवार को आमलोगों के साथ बैठक की और बैठक में लोगों के लिए यह फैसला लिया ताकि सड़क पर लोगों को परेशानी का सामना करना ना पड़े। लोगों से शांतिपूर्वक ईद मनाने की अपील की गयी।

ट्रैफिक व्यस्था पर रहेगी कड़ी नजर
सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में 34 जवान और चार दारोगा मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। दी गयी। राजधानी रांची में ईद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। शहर में कई जगहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती होगी। एसएसपी किशोर कौशल के आदेश पर शहर में 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है़।

कहां कितनी फोर्स होगी तैनात
दो कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस, इको, एसआइआरबी, आइआरबी, जैप-10 की महिला पुलिस, लाठी पार्टी, होमगार्ड, टियर गैस टीम, वाटर कैनन, वज्र वाहन सहित कई लेयर की सुरक्षा है। अतिसंवेदनशील व संवेदनशील इलाकों में विशेष ध्यान रखने को कहा गया है. इसके अलावा शहर में जगह-जगह मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे.

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow