Weather Report:-मौसन ने एक बार फिर बदली अपनी करवट , बारिश के कारण पारा 5 डिग्री गिरा

Weather Report:-मौसन ने एक बार फिर बदली अपनी करवट , बारिश के कारण पारा 5 डिग्री गिरा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Share




f


𝕏




WhatsApp चैनल से जुड़ें

Google Search
DrishtiNow
को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

Weather Report

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

पिछले 15 दिनों से रांची सहित पूरे झारखंड में भीषण गर्मी और हिट वेव कहर बरपा रहे थे। बादल व बारिश होने से इससे राहत मिली है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। वहीं, राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने के साथ ही 30 से 40 किमी. की स्पीड से हवा चली है। इस वजह से दिन भर गर्मी से राहत रही।

धूप भी निकली तो गर्मी की तपिश कम थी। इस वजह से पूरे राज्य का पारा पांच से छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड से टर्फ लाइन गुजरने और हवा के मिक्सअप से मौसम बदला है।

अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है। अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी। वहीं, बारिश के साथ 30 से 40 किमी की स्पीड से हवा चलेगी। साथ ही गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।

राजधानी रांची में चार दिन कैसा रहेगा मौसम

रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। ऐसी स्थिति 25 अप्रैल तक बने रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया जिलों का अधिकतम तापमान

जिला तापमान रांची 34.50 बोकारो 34.40 चतरा 37.10 देवघर 36.50 गढ़वा 39.50 गिरिडीह 35.70 गाेड्डा 39.30 गुमला 35.70 हजारीबाग 34.30 खूंटी 33.80 लातेहार 35.30 लाेहरदगा 35.00

पाकुड़ 39.40 पलामू 39.10 रामगढ़ 35.80 साहिबगंज 36.70 सिमडेगा 33.80 पं. सिंहभूम 32.30

25 अप्रैल तक बारिश

माैसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, 22 और 23 अप्रैल काे राज्य में कई जगहों पर 40 से 50 किमी की स्पीड से हवा चलेगी। गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं, 26 और 27 अप्रैल को भी बारिश हो सकती है।