Ranchi News:-सुरक्षा बालो को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लान किये गए थे 3 केन बम ,पुलिस ने मौके पर किया नष्ट

Ranchi News:-सुरक्षा बालो को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लान किये गए थे 3 केन बम ,पुलिस ने मौके पर किया नष्ट

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

चाईबासा के जंगलों में सुरक्षाबलों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुरक्षा बल के जवानों ने तैयार रहकर तीन बेंत बमों को निष्क्रिय कर जान-माल के नुकसान को रोका। आज सुबह की घटना है। अगर नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। भाकपा माओवादियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए छिपाए गए तीन बेंत के बम बरामद किए गए और पुलिस ने उन्हें तुरंत नष्ट कर दिया।

क्या है पूरा मामला
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र तेंदा गांव के समीप जंगल घना जंगल है। यहां सुरक्षाबलों के जवानों को मारगिराने के लिए माओवादियों ने तीन केन बम लगा रखे थे। इस केन बम लगाए जाने की गुप्त जानकारी पुलिस को हुई। के बम इंद्रवा और तेंदा गांव के बीच लगाया गया था। पुलिस बिना देर किए रविवार की सुबह तलाशी शुरू की। यह तलाशी सीआरपीएफ 60 बटालियन और कराईकेला थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से किया। सर्च अभियान के दौरान जवानों ने बम बरामद कर जंगल में ही नष्ट कर दिया।
क्या कहते हैं एसपी
इस घटना के संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों द्वारा बम लगाया गया था। समय रहते पुलिस उसे बरामद कर जंगल में ही नष्ट कर दिया। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया है। बता दें कि चाईबासा के इलाके में पुलिस सर्च अभियान चला रही है। ऐसे में आए दिन इस इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच तनातनी लगी रहती है।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow