father-arrested-murder-minor-daughter-gumla

गुमला में नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, दुष्कर्म की आशंका निकली अफवाह

Share
Link copied
father-arrested-murder-minor-daughter-gumla
father-arrested-murder-minor-daughter-gumla

निर्मल सिंह 

गुमला: पालकोट थाना क्षेत्र के तपकारा गांव में नाबालिग की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके पिता चैतु उरांव उर्फ चैतु लकड़ा (50) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म की आशंका जताने वाली सूचना जांच में सही नहीं पाई गई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर 2026 को चैतु लकड़ा ने पालकोट थाना में सूचना दी थी कि 24 सितंबर की शाम करीब सात बजे अज्ञात लोग उसकी नाबालिग बेटी को अचेत अवस्था में घर के बरामदे में छोड़ गए हैं। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई थी। इस सूचना पर पुलिस ने कांड संख्या 55/2026 के तहत बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मामला दर्ज किया था। इलाज के दौरान 26 सितंबर को रांची स्थित रिम्स में नाबालिग की मौत हो गई। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।

गुमला में नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, दुष्कर्म की आशंका निकली अफवाह

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमला एसपी के निर्देश पर बसिया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच की। जांच में यौनाचार की पुष्टि नहीं हुई।

RKDF
advertisement

पुलिस के अनुसार, परिजनों से अलग-अलग पूछताछ के दौरान सामने आया कि 24 सितंबर को चैतु लकड़ा ने ही कथित तौर पर अपनी बेटी का गला दबाया था। आरोप है कि उसने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में किसी को बताने पर उनके साथ भी ऐसा ही करने की धमकी दी थी। परिजनों के बयान न्यायालय में दर्ज कराए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।