Weather Report:-अगले चार दिनों तक तेज हवा के साथ कई इलाको में बारिश की संभावना , 27 मई के बाद दिखेगा मौसम का असर
Weather Report
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
बीती रात करीब नौ बजे रांची के मोहल्ले में तेज बारिश शुरू हो गई. हालांकि, 25 मई की सुबह तेज धूप ने फिर संकेत दिया कि जल्द ही कोई राहत मिलने वाली नहीं है। फिर भी झारखंड के कई शहरों में तापमान में गिरावट देखी गई है.
वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना
मौसम विभाग ने 27 मई तक राहत की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात और ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को संताल के कई इलाकों में बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ से पलामू और उत्तरी झारखंड में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से आनेवाली हवा के कारण मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।
27 मई तक दिखेगा मौसम में बदलाव का असर
मौसम में आये इस बदलाव का असर 27 मई तक रहने की संभावना है। बुधवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान के आंकड़े पर नजर डालें तो मेदिनीनगर का 41.0 डिग्री रहा। तापमान में आयी गिरावट को समझना हो तो इसके दो पहले के आंकड़े पर नजर डालें तो 44.9 था। रांची के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है जिसकी वजह से राज्य में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। अगले चार दिनों के दौरान गरज वाले बादल छाएंगे। इससे बारिश होने की संभावना है।
हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

















