WhatsApp Image 2023 06 12 at 3.10.57 PM 2 scaled

Ranchi News:-समय से पहले रांची पहुंची वन्दे भारत ट्रैन , हजारीबाग सांसद के ट्रेन में सफर करना बना विवाद की वजह ,

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

पटना से रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का आज ट्रायल रन शुरू हो गया। रांची पहुंचने से पहले ही विवाद शुरू हो गया। भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग से बरकाकाना तक ट्रेन में सफर किया। ट्रायल ट्रेन में सांसद के सफर पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

पटना से सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर यह ट्रेन रांची के लिए रवाना हो गई। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भीड़ दिखी। लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेते नजर आए। ट्रेन को दोपहर 1 बजे रांची पहुंचना था, लेकिन वह निर्धारित समय से 20 मिनट पहले ही पहुंच गई। ट्रेन वहां से वापस पटना के लिए निकल गई है।

रांची में बैरिकेडिंग, अंदर जाने से रोका
वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्लेटफार्म पर बैरिकेडिंग कर दी है। पहले पत्रकारों तक को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। हालांकि ट्रेन के आने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।

वहीं, ट्रायल रन में सांसद के सफर पर लोग सवाल कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ट्रायल रन में सांसद सफर नहीं कर सकते। सांसद की वजह से किसी ने उन्हें नहीं रोका।

छह स्टेशनों पर स्टॉपेज

पटना से रांची के बीच 6 स्टेशन पर वंदे भारत रुकेगी। जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में स्टॉपेज दिया गया है। हालांकि, गया और बरकाकाना जंक्शन पर ही केवल ठहराव का समय निर्धारित किया गया है। बाकी के चार स्टेशनों पर स्टॉपेज का समय तय किया जाना है।

इस ट्रेन को चलाने के लिए पहले ही लोको पायलट को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। ट्रायल रन में दानापुर रेल डिवीजन के टेक्निकल स्टाफ भी शामिल हुए हैं।

पटना से रांची के बीच इस नई ट्रेन की नियमित शुरुआत किस दिन होगी? इसके लिए तारीख का ऐलान अभी रेलवे की तरफ से नहीं हुआ है। मगर, पटना से रांची के बीच तय किए गए रूट से इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के ट्रायल रन के लिए दिन, तारीख और समय का ऐलान पहले ही कर दिया गया था।

9 जून को एक आदेश जारी कर पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रायल रन के लिए पहले 11 जून की तारीख तय की थी, लेकिन कुछ घंटे के बाद ही ट्रायल रन के लिए तारीख बदल दी गई। एक दिन बाद 12 जून की नई तारीख तय हुई। इसकी कॉपी दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और धनबाद रेल डिवीजन को भेजी गई।

6ः05 घंटे में तय करेगी रांची तक की दूरी

ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची की दूरी 6 घंटा 05 मिनट में पूरी करेगी। इसी तरह वापसी में भी इतना ही वक्त लगेगा। ट्रायल रन के लिए सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से खुली। फिर 8.20 में गया पहुंची। 10 मिनट के ठहराव के बाद 11.30 बजे बरकाकाना रुकी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे रवाना हो गई। दोपहर 12.40 बजे रांची पहुंच गई। फिर दोपहर 2:20 बजे रांची से पटना के लिए खुलेगी और बरकाकाना, गया होते हुए रात 8:25 बजे वापस पटना जंक्शन पहुंचेगी।

मुंबई-गोवा वंदे भारत के चलने का है इंतजार

नियमित तौर पर पटना-रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने का इंतजार है। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत इसी महीने में होनी है। हालांकि, इसके उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई। पूर्व मध्य रेलवे के सूत्रों के अनुसार, पहले मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जाना है। ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की वजह से मुंबई-गोवा के बीच नए ट्रेन की शुरुआत नहीं हो सकी है। उसके उद्घाटन को टाल दिया गया है। इस ट्रेन के चलने के बाद पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर आएगा।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via