c

Ranchi News:-रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत 10 और लोगो के नाम निकले चार्ज सीट से , जानिए क्या है पूरा मामला

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

रांची में आर्मी के कब्जे वाली जमीन को कागजी हेरफेर कर बेच देने का मामला सामने आया था। जिसके बाद ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी 13 अप्रैल को की गयी। आज इस मामले में ईडी की ओर से चार्जशीट दाखिल किया गया। स्पेशल कोर्ट में दाखिल इस चार्जशीट में आइएएस छवि रंजन सहित 10 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
चार्जशीट में इनके नाम
आज ईडी ने स्पेशल कोर्ट में जिनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें छवि रंजन, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, बड़गाई सीआई भानु प्रताप प्रसाद, जमीन दलाल प्रदीप बागची, अफसर अली, इम्तियाज खान, फैयाज खान, तलहा खान और मोहम्मद सद्दाम के नाम शामिल हैं। आर्मी जमीन घोटाला मामले के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छ‌वि रंजन पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन की जमाबंदी कराने का आरोप है।
चार मई को छवि रंजन की हुई थी गिरफ्तारी
आर्मी जमीन घोटाला मामले में चार मई को आइएएस छवि रंजन को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने 13 अप्रैल को छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद 14 अप्रैल को फर्जी रैयत प्रदीप बागची, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद सहित सात आरोपित गिरफ्तार हुए थे। इस मामले के दो और आरोपी कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और जगतबंधु टी इस्टेट के मालिक दिलीप घोष को सात जून की देर रात गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें आज रिमांड अवधि पूरी होने के बाद होटवार जेल भेज दिया गया है।
कैसे हुआ था आर्मी लैंड स्कैम का खुलासा
सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री में फर्जीवाड़ा का खुलासा सबसे पहले आयुक्त की जांच रिपोर्ट में हुआ था। रिपोर्ट में यह बात सामने आयी थी कि प्रदीप बागची नामक व्यक्ति ने फर्जी रैयत बनकर जगत बंधु टी इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिलीप कुमार घोष को उक्त जमीन बेची है। जमीन की खरीद-बिक्री के लिए रजिस्ट्री में प्रदीप बागची ने जिन होल्डिंग नंबर से संबंधित दो अलग-अलग कागजातों को लगाया था, वह जांच में फर्जी मिले थे।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via