Ranchi News:-जमीन घोटाले मामले में अमित अग्रवाल और दिलीप घोष की रिमांड हुई पूरी , आज भेजे गए जेल

Ranchi News:-जमीन घोटाले मामले में अमित अग्रवाल और दिलीप घोष की रिमांड हुई पूरी , आज भेजे गए जेल

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

रांची में हुए आर्मी जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए व्यवसायी अमित अग्रवाल और जगतबंधु टी इस्टेट के मालिक दिलीप घोष को आज जेल भेज दिया गया। ईडी की ओर से गिरफ्तार करने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां पूछताछ के लिए स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 72 घंटे के लिए ईडी को सौंपा था। आज दोनों की रिमांड अवधि पूरी हुई। ईडी ने दोनों को ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया गया।
सात जून को हुई थी गिरफ्तारी
बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में कोलकाता के व्यवसाई अमित अग्रवाल और जगतबंधु टी इस्टेट के मालिक दिलीप घोष को ईडी ने गिरफ्तार किया है। उन दोनों की गिरफ्तारी कोलकाता से सात जून को हुई है। 9 जून को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय कोर्ट ने ईडी को इन दोनों से पूछताछ के लिए 72 घंटे के रिमांड की अनुमति दी थी। मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रदीप बागची ने सेना की उक्त जमीन जिसे दिलीप घोष को बेची थी उस कंपनी का अघोषित मालिक अमित अग्रवाल है। इसी आधार पर ईडी ने अमित अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया है।
अब तक कुल दस गिरफ्तारी
आर्मी जमीन घोटाला मामले में अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन दोनों की गिरफ्तारी से पहले रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। जमीन घोटाला में इनकी अहम भूमिका होने का आऱोप है। ईडी ने इस घोटाले में अब रांची के बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन के फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow