BJP:-पूर्व डीआईजी राजीव रंजन भाजपा में शामिल, कहा - राष्ट्र सेवा के लिए भाजपा सबसे उपयुक्त मंच

BJP:-पूर्व डीआईजी राजीव रंजन भाजपा में शामिल, कहा – राष्ट्र सेवा के लिए भाजपा सबसे उपयुक्त मंच

Share
Link copied

BJP

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

पूर्व डीआईजी राजीव रंजन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए। कहा – राष्ट्र सेवा के लिए भाजपा सबसे उपयुक्त मंच है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सभी झारखंडी केंद्र में पुन: मोदी सरकार लाने और राज्य से हेमंत सरकार को हटाने के लिए संकल्पित हैं।

उन्होंने अवकाश प्राप्त पुलिस अधिकारी राजीव रंजन का स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार इन्होंने पुलिस अधिकारी का दायित्व ईमानदारी पूर्वक निभाया, उसी प्रकार सामाजिक राजनीतिक जीवन की दूसरी पारी में भी यशस्वी बनें। जमशेदपुर महानगर के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने पार्टी के टॉल फ्री नंबर पर विधिवत ऑनलाइन सदस्यता दिलाई।

ये हुए भाजपा में शामिल

काजल सहाय, आरके सिंह, रिटायर पुलिस अधिकारी अशोक कुमार, घनश्याम गोस्वामी, विनोद सिंह, रमाकांत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अधिवक्ता शैलेश कुमार, जगतार सिंह, दीपक कुमार, अशोक सिंह मुंडा, बलविंदर सिंह कलसी, अमित खंडेलवाल, संतोष साहू, अनिल कुमार सिंह, दुर्गा ठाकुर, विवेक कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, अंकित चेतानी, कैलाश शर्मा, मुन्ना सोनी आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow