Ranchi News:-गर्मी हो गई है जानलेवा ,झारखंड का एक भी जिला ऐसा नहीं जिसका तापमान 40 डिग्री से कम, 20 जून से बारिश की उम्मीद

Ranchi News:-गर्मी हो गई है जानलेवा ,झारखंड का एक भी जिला ऐसा नहीं जिसका तापमान 40 डिग्री से कम, 20 जून से बारिश की उम्मीद

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड में गर्मी अपने चरम पर है। राज्य में कोई भी ऐसा जिला नहीं है जिसका तापमान 40 डिग्री से कम है। ऐसी भीषण गर्मी में अगर राहत देने वाली बात है तो वह है मौसम विभाग का पूर्वानुमान। मौसम विभाग ने कहा है कि 20 जून से बारिश की उम्मीद की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल संथाल परगना के रास्ते मॉनसून का प्रवेश राज्य में होने की उम्मीद है।
इस बीच मौसम का असर ऐसा हो गया है कि यह जानलेवा साबित हो रही है। बीते 24 घंटे में गर्मी और लू की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 7 पलामू के हैं। धनबाद में दो लोगों की जान गई। रामगढ़, दुमका ,जमशेदपुर व रांची के खलारी में एक-एक की जान गई है।
आज लू के आसार
मौसम विभाग ने आज और कल राज्य के बड़े हिस्से में लू के आसार बताए हैं। इस लू का कहर राजधानी रांची के लोगों को भी झेलना होगा। वहीं इसका असर सिमडेगा, खरसावां, गढ़वा, पलामू, चतरा में भी रहेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अतिरिक्त जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने साफ-साफ कहा है कि अबर बहुत जरूरी न हो तो घर के बाहर जाने से परहेज करें। अगर निकलना ही पड़े तो एहतियात बरतते हुए निकलें।
गोड्‌डा का तापमान 46 डिग्री के पार
मौसम विभाग के आंकड़े को देखें तो राज्य में गोड्डा ऐसा जिला है, जहां गर्मी सबसे ज्यादा पड़ रही है। शनिवार को यहां का तापमान 46.5 डिग्री पर रहा। अन्य जिलों की बात करें तो मेदिनीनगर का पारा 44.8 , देवघर का 44.7 और रामगढ़ का 43.4 डिग्री पर रहा। रांची में पारा 40.8 डिग्री पर रहा। सबसे कम तापमान वाले जिले में भी 40.6 डिग्री गर्मी है। इन जिलों में हजारीबाग, खूंटी और लोहरदगा शामिल है।
पूर्वी सिंहभूम के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भाग में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow