भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ युवक गिरफ्तार.
Plamu, Arunish Singh.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पलामू : छतरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस वाहन जब्त कर युवक से पूछताछ कर रही है.
पुलिस ने शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे मोटरसाइकिल चालक को छत्तरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बाइक से बोरे में भरकर विस्फोटक सामग्री जिलेटिन की 200 पीस रखी हुई थी. पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जांच अभियान को देखकर मोटरसाइकिल सवार दूसरे रास्ते से भागने लगा. जैसे ही NH-98 पर स्थित नागबाबा स्थल के पास पहुंचा दूसरी तरफ से आ रहे साइकिल सवार दो व्यक्ति से जा टकराया. जिससे मोटरसाइकिल सवार और साइकिल सवार तीनों व्यक्ति जख्मी हो गए. पीछा कर रही छत्तरपुर पुलिस ने एक बोरे में 200 पीस जिलेटिन विस्फोटक सामग्री और तार के साथ बाइक सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर में इलाज कराया गया. मौके पर पहुंच पलामू एसपी संजीव कुमार ने पूरी घटना की जानकारी ली, फिलहाल जांच जारी है.

















