Hazaribag

Hazaribag: हजारीबाग में कोयला कारोबारी अभय सिंह के घर सेन्ट्रल जीएससटी का छापा

Share
Link copied

Hazaribag: हजारीबाग में कोयला व्यवसायी अभय सिंह के सुरेश कॉलोनी स्थित आवास पर सेंट्रल जीएससटी ने छापेमारी की है. मंगलवार सुबह नौ बजे से सेंट्रल जीएससटी की टीम छापामारी कर रही है. हजारीबाग-रामगढ़ रोड डेमोटाड के पास कोयला फैक्ट्री में भी छापामारी चल रही है. वैसे कहा तो यह भी जा रहा है की हजारीबाग के पुराने कोयला व्यवसाई सह प्रसिद्ध होटल मालिक अभय कुमार सिंह के हजारीबाग स्थित कोर्रा थाना क्षेत्र के सुरेश कॉलोनी स्थित आवास में ईडी की टीम छापेमारी को अंजाम दे रही है । आपको बता दे की टीम तीन गाड़ियों से पहुंची है जिसमें 10 से 12 लोग बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व कोयला व्यवसाई अभय कुमार सिंह जेल से छूटकर बाहर आए हैं । जिला प्रशासन हजारीबाग ने इन्हें इनके हार्ड कोक फैक्ट्री में अवैध कोयले के साथ पकड़ा था । बताया यह भी जा रहा है कि कोयला से इनका पुराना रिश्ता रहा है, जिसको लेकर ईडी की टीम आज हजारीबाग पहुंची है और उनके घर को खंगाल रही है । साथ ही इनके अन्य व्यवसाई और इनकम के कागजातों को जांच रही है । हजारीबाग के प्रसिद्ध होटल एके इंटरनेशनल के मालिक हैं अभय कुमार सिंह ,इनके होटल पर भी ईडी या फिर जीएससटी की टीम तफ्तीश करने पहुंच सकती है अब देखना गौरतलब होगा कि क्या कुछ निकाल कर सामने आ पाता है ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow