Gumla : बकरी चोरी को देख लेना बनी महिला की मौत की वजह
Gumla : सुरसांग थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव में बकरी चोरी कर रहे अपराधियों को जब महिला ने देख लिया तो अपराधियों ने गला दबाकर महिला को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना में कारवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि उन्हें 19 नवंबर को सूचना मिली कि महुवा टोली मांझा पहाड़ जंगल में एक वृद्ध महिला का शव मिला है. शव की पहचान करने पर पता चला कि यह बेंजामिन तिग्गा की पत्नी का शव है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया. जिसमें पता चला कि कुछ लोग बकरी चोरी करने की योजना बना कर महिला के घर पहुंचे थे. इससे पूर्व सभी ने साथ में गांजा, सिगरेट सहित कोल ड्रिंक्स का सेवन किया. फिर बकरी चोरी करने पहुंचे. तभी महिला ने यह देख कर जोर से शोर मचाया. यह देख अपराधियो ने महिला को धकेल कर जमीन में गिरा दिया और अधमरा कर दिया. उसके बाद पहचान मिटाने के लिए गला दबा कर उसकी हत्या कर दी.
















