BJP में जाने के अटकलों को मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया खारिज, कहा आरजेडी का हूं सच्चा सिपाही

BJP में जाने के अटकलों को मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया खारिज, कहा आरजेडी का हूं सच्चा सिपाही

Share
Link copied

Rickey Raj

Ranchi /Chatra :  देश मे में लोकसभा चुनाव के घोषणा के बाद नेता अल्टी – पलटी मारने  में लगे हुए हैं आज शाम को कोई नेता इस पार्टी में है तो दूसरी सुबह वह दूसरी पार्टी का पट्टा गले में डालते हुए आपको दिखाई दे जाए तो कोई अचरज़ नही है । ऐसे में झारखंड में बड़े नेताओं का भी यही हाल है झारखंड के  क़द्दावर कहे  जाने वाले एवं  JMM के नेता सीता सोरेन बीजेपी में जा चुकी है ,

दूसरी ओर कांग्रेस से चाईबासा सीट से सांसद गीता कोड़ा भी बीजेपी में जा चुकी है ऐसे में अब यह कयास लगाए जा रहे थे कि महागठबंधन के एक मंत्री और राजद से विधायक सत्यानंद भोक्ता भी बीजेपी में जा सकते हैं  लेकिन  श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण सह कौशल विकास सह उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भाजपा में जाने के अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

मीडिया में चल रहे खबरों पर सत्यानंद भोक्ता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में जाने की बातें सिर्फ अफवाह है। इसमें सच्चाई तनिक भी नहीं है। अभी होली का त्योहार है सभी लोग अफवाहो कि होली मना रहे हैं। हम राष्ट्रीय जनता दल के सच्चे सिपाही हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि दल-बदलने का सवाल ही नहीं खड़ा होता है।

गौरतलब है कि अभी तक महागठबंधन के द्वारा चतरा सीट के लिए महागठबंधन द्वारा सीट शेयरिंग नहीं हुई है। जिससे ये कयास लगाया जा रहा है कि चतरा लोकसभा सीट कांग्रेस खेमे में जायेगी। लेकिन सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि चतरा सीट से राष्ट्रीय जनता दल लड़ेगा। वहीं उन्होंने कहा कि इस सीट से लड़ने वाले प्रत्याशी जीतेगा और उसे जिताने का काम करें ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow