मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने हजारीबाग का किया औचक दौरा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने हजारीबाग का किया औचक दौरा

Share
Link copied

 

*मतदाता पुनरीक्षण को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, किया क्षेत्र भ्रमण, हाउस टू हाउस सर्वे के कार्यों को गंभीरता से करने का निर्देश*

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  के . रवि कुमार द्वारा हजारीबाग के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत् आज के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वें इचाक प्रखंड के सुदूरवर्ती बभनी, देवकुली, दाड़ीघाघर एवं नगर निगम के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मुख्य रूप से मृत, स्थानांतरित मतदाताओं का नाम विलोपन एवं नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की।
निरीक्षण कार्यक्रम के बाद वें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं सभी एआरओ,एईआरओ के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024के तहत् हाउस टू हाउस सर्वे कार्यक्रम को गंभीरता से करने एवं बारीकी से कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया। बीएलओ तथा सुपरवाइजर के द्वारा संपादित कार्यों को पुनः जांच (सुपर चेकिंग) कर संतुष्ट हो लेने को कहा ताकि किसी प्रकार की त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके।
उन्होंने एएसडी (अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ) सूची को अद्यतन करने का स्पष्ट निर्देश दिया। छूटे हुए मतदाताओ के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को अत्यंत गंभीरता से लेने को कहा। कम वोटिंग वाले मतदान केंद्रों की भी समीक्षा कर संबंधित मतदान केंद्र के मतदाता सूची को दुरूस्त करने, मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने, आगामी 03 एवं 04 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष शिविर, हाउस टू हाउस सर्वे के दौरान स्टीकर चिपकाने को लेकर समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा – निर्देश दिया।
मौके पर मतदान केंद्रों के भवन परिवर्तन करने के प्रस्ताव के संबंध में उन कारणों की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा पूरे भारत वर्ष में सिर्फ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे तथा निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा सुक्ष्म निगरानी की जाएगी इसलिए हर बिंदुओं पर स्पष्टता, पारदर्शिता एवं गंभीरता आवश्यक है।
इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ), निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow