केशव महतो बने झारखंड कांग्रेस के अध्य्क्ष प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फ़ेरबदल

केशव महतो बने झारखंड कांग्रेस के अध्य्क्ष प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फ़ेरबदल

Share
Link copied

केशव महतो कमलेश बने झारखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष,(jharkhand congres president change)  झारखंड कांग्रेस में बहुत बड़ा फेरबदल हुआ है झारखंड कांग्रेस कमेटी को नया अध्यक्ष मिल गया है यह अध्यक्ष केंद्रीय कांग्रेस नेतृत्व ने दिया है नए अध्यक्ष का नाम केशव महतो है वैसे रामेश्वर उरांव को भी जिम्मेदारी मिली है। माना जा रहा था की झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव होगा और आज राजेश ठाकुर की जगह केशव महतो कमलेश को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

यह निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणु गोपाल के हस्ताक्षर से हुआ है। यह सब झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हुआ है। पार्टी आलाकमान ने अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राजेश ठाकुर पहले कार्यकारी अध्यक्ष थे, जिन्हें बाद में 25 अगस्त 2021 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया था।

अब उन्हें हटाकर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केशव महतो कमलेश को जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केशव महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति से केशव महतो को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राजेश ठाकुर को उनके काम के लिए तारीफ भी की गई है। इसी चिट्ठी में रामेश्वर उरांव को झारखंड कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow