राजेश ठाकुर ने नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी ,कहा गठबंधन की सरकार बनेगी।
Congres News
कांग्रेस नीति एवं सिद्धांतों की पार्टी है। संगठन में आलाकमान का निर्णय सर्वोपरि और हमेशा संगठन की बेहतरी के लिए होता है।यह बातें निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर केशव महतो कमलेश एवं विधायक दल नेता पद पर डॉ. रामेश्वर उरांव के मनोनयन का स्वागत किया।
उन्होंने नेतादद्वय के मनोनयन एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काम करने का मौका देने हेतु कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के प्रति आभार जताया।
लातेहार में OPD सेवा ठप्प , ट्रेनी डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए देश एकजुट
उन्होंने विश्वास जताया की नव मनोनीत अध्यक्ष अपने कुशल नेतृत्व से संगठन के नेताअओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बेहतर परिणाम देंगे।
उन्होंने कमलेश को अनुभवी और संगठनकर्ता बताते हुए कहा की उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से कांग्रेस को झारखंड में मिलेगा और राहुल गांधी के न्याय की परिकल्पना झारखंड में साकार होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के मेनिफेस्टो के अनुसार “जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी” के लिए झारखंड में संघर्ष और भी मजबूत होगा।
सरायकेला में मेडिकल स्टाफ ने किया हड़ताल, पश्चिम बंगाल की घटना पर आक्रोश जारी
कांग्रेस विधायक दल नेता के पद पर डॉ रामेश्वर उरांव के मनोनयन पर उन्होंने कहा कि उनके संसदीय अनुभव का लाभ कांग्रेस को मिलता रहा है तथा आगे भी चुनाव में उनके दूर दृष्टि से झारखंड में महागठबंधन की सरकार पुनः सत्ता में आएगी
केेशव महतो कमलेश तथा डॉ. रामेश्वर उरांव के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलको मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मानस सिन्हा,सोनाल शांति, कमल ठाकुर, सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह वक्फ बोर्ड के सदस्य शकील अंसारी, ऋषिकेश सिंह, कुमार राजा, अजय सिंह ने उन्हें बधाई दी।



















