सदर अस्पताल में उपकरणों की खरीद को दी गई स्वीकृति, एम्बुलेंस व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश

सदर अस्पताल में उपकरणों की खरीद को दी गई स्वीकृति, एम्बुलेंस व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश

Share
Link copied

नरेश सिमडेगा

सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में सदर अस्पताल में ब्लड लैब में जांच के लिए उपकरण के क्रय हेतु प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जिसमें एडिशनल सीबीसी काउंटर, फुली ऑटो एनालाइजर, सीरम इलेक्ट्रोलाइट परीक्षण मशीन, एचबी 1 एसी टेस्ट मशीन, टी 3, टी 4 टी एस एच परीक्षण मशीन, फिजियोथेरेपी उपकरण खरीदने, 2 गुंबदों के साथ 2 ओटी लाइट, 6 वाशिंग मशीन की खरीदारी, अस्पताल के चारों तरफ नाली और अतिरिक्त सेप्टीक टैंक निर्माण, एम सी एच भवन के छत जीर्णोद्धार,प्रत्येक डिपार्टमेंट में आवश्यकता अनुसार इनवर्टर, बैट्री, फोल फैन, सीलिंग फैन, ट्यूब लाइट, एल.ई.डी. लाइट अन्य मशीन की खरीदारी के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए स्वीकृति दी गई। बैठक में उपास्थित समिति के सदस्यों द्वारा कई सुझाव दिए गए।उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान को सदर अस्पताल में एंबुलेंस व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटना बहुत हो रही है तथा जिले से बड़े अस्पतालों की दूरी बहुत अधिक है, जिसे ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस की बेहतर सुविधा जिले के मरीजों को उपलब्ध हो। साथ ही मोक्ष वाहन की मांग हेतु विभाग को पत्राचार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सदर अस्पताल की बेहतर रख-रखाव, नियमित साफ-सफाई, मरीज के साथ आने वाले परिजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, संसद प्रतिनिधि डेविड तिर्की, विधायक प्रतिनिधि सिमडेगा संतोष कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि कोलेबिरा मो समी आलम सहित अन्य उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow